घास काटते समय पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत

By PARUL Published: 5 Oct 2023, 4:00 PM | Updated: 5 Oct 2023, 4:04 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के निहरी तहसील के अंतर्गत आने वाले घार गांव में खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला घर के पास घासनी में घास काट रही थी कि अचानक उसका पैर फिसला और वह करीब 600 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

सूचना मिलने पर निहरी पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका की पहचान जयंती देवी पत्नी लीलार निवासी गांव धार डाकघर प्रेसी तहसील निहरी के रूप में हुई है।

उपमंडल अधिकारी गिरीश समरा ने बताया प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर प्रशासन की ओर से 10 हजार की राशि दी गई है। वहीं विधायक राकेश जम्वाल ने जयंती देवी की मौत पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।