HNN/ नालागढ़
जिला सोलन के नालागढ़ में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है जहां आग की चपेट में आने से एक महिला की मृत्यु हो गई है। हादसा उस वक्त पेश आया जब मितियां पंचायत के मैथल गांव की रहने वाली शकुंतला देवी (53) पत्नी महेंद्र सिंह जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। इसी दौरान जंगल में लगी आग ने महिला को चारों तरफ से घेर लिया।
महिला आग से बचती बचाती भागने का प्रयास करने लगी परंतु इसी बीच एक बांस के झुंड में फंस गई और वह आग की लपटों से नहीं बच सकी। देखते ही देखते आग ने महिला को चपेट में ले लिया जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। वही महिला जब काफी देर तक भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जंगल में आग ज्यादा फैल जाने के कारण इसकी सूचना अग्निशमन विभाग नालागढ़ को भी दी गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जंगल में लगी आग पर काबू पाया गया। परंतु इसी दौरान देखा तो महिला आग की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की गई है और पुलिस द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





