घुमारवीं में सांस्कृतिक संध्याओं हेतु इस दिन होंगे ऑडिशन….
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में बच्चों की डांस प्रस्तुति के लिए 2 अप्रैल को रैन बसेरा में ऑडिशन रखा गया है। मेले में हर दिन 4 से 5 बजे तक बच्चों की प्रस्तुतियां की जाएंगी।
इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकारों को ऑडियो के साथ 11 बजे रैन बसेरा हाल में पहुंचना होगा। उपमंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑडिशन में स्कूली बच्चों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को महत्ता दी जाएगी।
जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर किसी रियलिटी शो में भाग लिया हो तथा प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया हो। ऑडिशन में फूला चंदेल, रामलाल पाठक, आशा शर्मा, सुभाष गुप्ता, जावेद इकबाल, डॉ. राजेश कुमार इत्यादि निर्णायक मंडल की भूमिका निभाएंगे।