HNN/ कुल्लू
चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर आईटीबीपी कैंप बबेली के पास दो गाड़ियों की जोरदार भिडंत में एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सन विष्टा शाह, पत्नी रसिक लाल शाह के रूप में हुई है। इसके अलावा दो लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह के समय कुल्लू के अंतर्गत आईटीबीपी कैंप बबेली के समीप एक पिकअप तथा कार में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार शाह हार्दिक, रसिक लाल व कार चालक सतपाल सिंह को गंभीर चोटें आई हैं तथा कार में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही पिकअप चालक कपिल निवासी कुल्लू को भी हल्की चोटें आई हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सभी घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





