चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर टला बड़ा हादसा, रेलिंग से टकराकर हवा में लटका ट्रक
HNN/मंडी
जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर एक एलपी ट्रक बीएसएल नहर में गिरने से बाल-बाल बच गया। गनीमत रही हादसे में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
बता दें कि एनएच-21 पर बीते कल रात को करीब 12 बजे ट्रक (HP-33C-1147) बिलासपुर से मंडी की ओर जा रहा था। जिस दौरान जब ट्रक सुंदरनगर के नरेश चौक के पास पहुंचा तो ट्रक चालक सामने से कार को ओवरटेक कर रहे एक अन्य ट्रक से अपने ट्रक को बचाते हुए साथ लगती बीएसएल नहर की रेलिंग से टकरा गया।
रेलिंग से टकराने पर ट्रक सड़क पर ही रूक गया। जिससे उसका आधा हिस्सा हवा में लटक गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की पुष्टि भारत भूषण डीएसपी सुंदरनगर ने की है।