Loading...

चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर पलटा चावलों से भरा ट्रक

PARUL • 12 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर एक हादसा पेश आया है। यहां चावलों से भरा ट्रक फोरलेन पर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चावलों से भरा ट्रक नारायणगढ़ से फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के चावल लेकर सोलन आ रहा था।

सोलन एफसीआई के गोदाम में चावलों को उतरना था। इसी दौरान जब ट्रक सोलन से कुछ दूरी पर समलेच के पास पहुंचा तो आगे चल रही टैंपो ट्रैवलर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

ट्रक के पलटने से चावल की बोरियां फोरलेन की दूसरी लेन में बिखर गई और एक लेन वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। हादसे के बाद चावल की बोरियों को वहां से हटाया गया। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।