Loading...

चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर पलटा सब्जी से भरा ट्रक, चालक……

By PARUL Published: 29 Dec 2023, 4:00 PM | Updated: 29 Dec 2023, 4:01 PM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में चंडीगढ़-शिमला एनएच-5 पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां कंडाघाट में एक सब्जी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक देवेंद्र कुमार घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक सब्जी लेकर शिमला की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह कंडाघाट बाजार से थोड़ा पीछे पहुंचा तो उसका पहिया एक गड्ढे में घुस गया। जिस कारण चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया है।

वहीं ट्रक के मालिक शिव कुमार ने बताया कि ट्रक में रखी सब्जियां सड़क पर बिखर बिखर गई। हालांकि चालक अब पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।