लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चंबा के मैहला और तीसा में खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

चंबा

जिला चंबा के विकासखंड मैहला और तीसा में उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2025 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

  • इच्छुक आवेदक आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर https://emergingimachal.hp.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या हस्तचालित आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • आवेदन करते समय स्वयं सत्यापित (पढ़ने योग्य) दस्तावेजों की प्रतियां अपलोड करना अनिवार्य है।

आवेदन के साथ अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज:

  1. सहकारी सभा/महिला मण्डल/स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  2. वित्तीय प्रबंध प्रमाण पत्र
  3. शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र
  4. दसवीं का प्रमाण पत्र
  5. उच्च शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
  6. बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)
  7. सेम वार्ड का प्रमाण पत्र (यदि कोई हो)

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • सहकारी सभा/महिला मण्डल/स्वयं सहायता समूह के मामले में आवेदनकर्ता के नाम के कॉलम में संस्था का नाम ही लिखा जाना चाहिए।
  • यदि नाम के कॉलम में किसी व्यक्ति का नाम लिखा जाता है, तो ऐसे आवेदन को द्वितीय प्राथमिकता में स्वीकार किया जाएगा।
  • अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक दूरभाष नंबर 01899-222401 पर कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]