Loading...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत

By Ankita Published: 10 Jan 2024, 12:00 PM | Updated: 10 Jan 2024, 12:00 PM 1 min read

HNN/ चंबा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर मोहड़ी नाला के पास का है, जहां एक ट्रैक्टर के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की जान चली गई है।

वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार पुत्र सिंह निवासी गांव देवीकोठी तहसील चुराह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मंजीत निवासी गांव सुरंगानी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में आईपीसी 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों ट्रैक्टर में सवार होकर कंदला की ओर जा रहे थे। मोहड़ी नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से तकरीबन 20 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी ने खबर की पुष्टि की है।