Loading...

चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, चालक की मौत

By PARUL Published: 6 Feb 2024, 2:13 PM | Updated: 6 Feb 2024, 2:13 PM 1 min read

HNN/चंबा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला चंबा का है। यहां जुकयाणी नाला के पास एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चालक कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान चंबा-शक्ति देहरा मार्ग पर जुकयाणी नाला के पास पहुँचते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।