बस को शिमला के लिए चंबा से रात्रि 9:00 बजे किया जा रहा रवाना
HNN/ चंबा
लोगों की सुविधा के दृष्टिगत निगम ने 1 दिसंबर से रात्रि 9:00 बजे चंबा से शिमला वाया बनीखेत-पठानकोट-जसूर-तलवाडा-ऊना-कीरतपुर-नौणी (बिलासपुर) एसी/ डीलक्स बस सेवा को शुरू किया गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम शुगल सिंह ने यह जानकारी दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि यह बस शिमला से सांय 4:30 बजे चंबा के लिए रवाना की जा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस बस सुविधा से लगभग चंबा वाया चण्डीगढ़ से शिमला की 90 किलोमीटर की दूरी कम हो रही है और किराया भी 117 रूपये कम है।

