चंबा
डलहौजी और सदर थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई, पंजाब निवासी से बरामद हुई 7.27 ग्राम चिट्टा
डलहौजी में स्थानीय युवक के पास से 2.7 ग्राम चिट्टा बरामद
चंबा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डलहौजी थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी पंकज ठाकुर को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सदर थाना क्षेत्र में पंजाब निवासी दबोचा गया
इसी कड़ी में पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने अमृतसर, पंजाब निवासी अनमोलदीप सिंह को 7.27 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और नशे की खरीद-फरोख्त की कड़ी को खंगालने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
चंबा पुलिस की सतर्कता और सख्ती रंग ला रही
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जिला चंबा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

