Loading...

चरस तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में एक महिला समेत दो व्यक्ति गिरफ्तार

PARUL • 23 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने चरस तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पहला मामला मणिकर्ण का है। जहां बस स्टैंड के पास पुलिस की टीम ने नाकाबंदी कर रखी थी।

इसी दौरान उन्होंने एक महिला से 430 ग्राम चरस बरामद की। जिसके बाद उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। वहीं दूसरा मामला उसी क्षेत्र के तेगड़ी नाला का है। यहां पर पुलिस की टीम ने एक 68 वर्षीय व्यक्ति से 703 ग्राम चरस बरामद की है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दोत राम (68) पुत्र स्व हंसु राम निवासी गांव शिल्हा डाकघर बरशैणी तहसील भून्तर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों मामलों में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।