Loading...

चरस सहित विदेशी नागरिक गिरफ्तार, फ्लाइट से जा रहा था दिल्ली

SAPNA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू स्थित भुंतर एयरपोर्ट में विदेशी नागरिक को चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 56 वर्षीय ठेओडोरोस कोंस्तानटोपौलोस पुत्र कोंस्तानटिनोस हाउस नंबर 6 इओनइन, सिटी एपफीरोस ग्रीस के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा विदेशी नागरिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार, उक्त विदेशी नागरिक फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी में तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे जाँच के लिए रुकवाया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से चरस बरामद हुई। लिहाज़ा पुलिस को मौके पर बुलाया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।