Loading...

चरावग में तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से युवक गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 16 Feb 2026 • 1 Min Read

पच्छाद उपमंडल के चरावग क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार युवक की दोनों टांगें गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

नाहन/चरावग

गलत दिशा से आया टिप्पर बना हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को गौरव परमार निवासी कौलांवाला भूड़ अपने मित्र नितीश पुंडीर के साथ भुर्षिंग मंदिर से लौट रहे थे। शाम करीब 3:30 बजे जब वे मोटरसाइकिल (HP18B-7028) पर चरावग के पास पहुंचे, तभी सराहां की ओर से तेज गति में आए टिप्पर ने कथित रूप से गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी।

दोनों टांगें कुचली, हालत गंभीर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे नितीश पुंडीर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी दोनों टांगें कुचल गईं। हादसे के तुरंत बाद टिप्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी वाहन चालक की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।