Loading...

चलती एचआरटीसी बस के इंजन में अचानक भड़की आग, टला बड़ा हादसा

Ankita • 15 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं शहर के दकड़ी चौक पर चलती एचआरटीसी बस के इंजन में अचानक ही आग भड़क उठी। इसी बीच सवारियों में अफरातफरी मच गई। बस से बाहर निकलते हुए कुछ यात्री जख्मी हुए है।

हालांकि गनीमत यह रही कि हादसा बीच बाजार में हुआ, जिस वजह से स्थानीय लोगों ने समय रहते आग बुझाने में बस चालक की सहायता की। अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।

जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर डिपो की बस शिमला से स्योह जा रही थी। इस दौरान घुमारवीं के दकड़ी चौक पहुंचते ही इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया और एकदम से आग लग गई। हादसे के वक्त बस में कुल 27 सवारियां सवार थीं।

बस में आग लगती देख यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान बस से नीचे उतरने की होड़ में कुछ सवारियां चोटिल भी हुई हैं। घटना के बाद घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद सभी सवारियों को छुट्टी दे गई है।

Related Topics: