Loading...

चलती कार पर पहाड़ी से अचानक गिरा मलबा, फिर भड़की आग

Ankita • 19 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में चिंतपूर्णी विधानसभा के अलोह में आज एक बड़ा हादसा टल गया, यहां चलती कार पर अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया। जिसके बाद कार में आग भी लग गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। वहीं वाहन चालक समय रहते गाड़ी से उतर गया था। चालक की पहचान टांडा रोड गांव बेलोबाल जिला कपूरथला के राकेश कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ। भारी बारिश के दौरान राकेश अपनी कार में बैठकर चिंतपूर्णी और बगलामुखी मंदिर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह अलोह के पास पहुंचा तो वहां सड़क पर पेड़ गिरने से काफी देर तक जाम लगा रहा।

जिसको देखते हुए चालक ने अपनी कार वापस घर के लिए मोड़ ली परंतु कुछ दूरी पर अचानक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। चालक ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया। जिसके बाद कार में आग भी लग गई।