Loading...

चलती पिकअप पर अचानक गिरा पेड़, 2 जख्मी

Ankita • 17 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में एक हादसा पेश आया है, यहां एक चलती पिकअप पर अचानक ही पेड़ गिर गया, जिस कारण 2 लोग जख्मी हुए है। स्थानीय लोगों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जोनल हॉस्पिटल मंडी ले गए, जहां दोनों का उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दूध की गाड़ी रखून गांव से वापस मझवाड़ की ओर आ रही थी। इस दौरान मंडी शहर से 10 किमी दूर सायरी नामक स्थान पर चलती पिकअप के ऊपर अचानक चीड़ का पेड़ गिर गया। हादसे में ड्राइवर और दूध कलेक्शन सेक्रेटरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।