चलती बस का दरवाजा बंद न करने पर दो परिचालकों से वसूला जुर्माना
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं में पुलिस ने दो परिचालकों से 5000 रुपए जुर्माना वसूला है। बता दें कि इन परिचालकों से चलती बस का दरवाजा का बंद न करने के आरोप में यह जुर्माना वसूला गया है।
जानकारी के मुताबिक, घुमारवीं में निजी बस चालक और परिचालक नियमों यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। कई परिचालक चलती बस के दरवाजे बंद नहीं करते थे। सवारियां ढोने की होड़ में बस परिचालक और चालक लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं, लेकिन बस चालकों के खिलाफ कोई भी सख्त कार्यवाही नहीं हो पा रही थी।
जिसके बाद पुलिस ने ऐसे सभी निजी बस वाहनों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है। जिसके चलते पुलिस ने दो निजी बस परिचालकों से 5000 रुपए जुर्माना वसूला है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।