चायल कोटी काॅलेज में नवगठित सीएसए कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Oath administered to newly formed CSA executive at Chail Koti College

HNN / शिमला

राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी में वर्ष 2022-23 के लिए गठित केंद्रीय छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष आरजू शांडिल, उपाध्यक्ष दीक्षा, सचिव प्रियंका और उप सचिव पद के लिए अक्षय को प्राचार्य डाॅ. कमलेश ठाकुर ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके अलावा चार कक्षा प्रतिनिधि और चार अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। बता दें कि केंद्रीय छात्र संघ का चयन महाविद्यालयों में शैक्षणिक वरीयता के आधार पर किया जाता है। प्राचार्य ने संघ के सदस्यों को छात्र हित में कार्य करने की नसीहत दी और विद्यार्थियों एवं प्रशासन के बीच प्रभावशाली कड़ी के रूप में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डॉ. सुभाष कपटा, डॉ मीनू भास्कर जीवन, नरेश शर्मा, प्रेम शर्मा, डॉ. कामिनी शांडिल, प्रशांत ठाकुर, डॉ. देवेंद्र शर्मा, अनुपम वर्मा, डॉ. राजभक्ति नेगी एवं यमुना दत्त मौजूद रहे।