लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चायल कोटी काॅलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आरंभ

SAPNA THAKUR | 26 दिसंबर 2022 at 11:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

डिग्री काॅलेज चायल कोटी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर आरंभ हुआ। स्वयंसेवियों ने एनएसएस का लक्ष्य गीत गाकर इस कैंप की शुरूआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डाॅ सुभाष कापटा ने की। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि एनएसएस के माध्यम से बच्चों में समाज सेवा, प्रतिस्पर्धा, परिश्रम व नेतृत्व की भावना उत्पन्न होती है जोकि बच्चों के अपने जीवन लक्ष्य को हासिल करने में सार्थक सिद्ध होती है।

उन्होने सभी स्वयंसेवियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखे तथा इस दौरान विभिन्न विषयों बारे दी जाने वाली जानकारी अपने जीवन में आत्मसात करें। कार्यक्रम अधिकारी विशाल रांगटा ने एनएसएस के इतिहास तथा उद्देश्य और लक्ष्यों की जानकारी दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रस्तावित गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को एनएसएस टोपी और बैज पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. प्रशांत ठाकुर और प्रो. अनुपम वर्मा भी मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]