चार अज्ञात युवकों ने एचपीयू प्रोफेसर के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
HNN/शिमला
राजधानी शिमला के पुलिस थाना बालूगंज में एचपीयू प्रोफेसर के साथ मारपीट के आरोप में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, डॉ. नवीन कुमार एचपीयू में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर हैं।
जो बीते कल यूनिवर्सिटी के फैकल्टी गेस्ट हाउस से गुजर रहे थे। इसी दौरान चार युवकों ने उनका रास्ता रोका और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं चारों युवकों ने उनसे गाली-गलोच भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद प्रो. नवीन कुमार ने पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज कराई।
प्रो. नवीन कुमार ने बताया कि वह मारपीट करने वाले के नाम नहीं जानते हैं, लेकिन चेहरे से उन्हें पहचानते हैं। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही आगामी कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।