Loading...

चार मंजिला मकान में भड़की आग, एक झुलसा

PARUL • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा के चरपट मोहल्ले में चार मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की इस घटना में मकान मालिक नरेंद्र झुलसकर घायल हुआ हैं। इस अग्निकांड में ढाई लाख का नुकसान भी हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र नाथ, देवेंद्र नाथ, सोमनाथ पुत्र वैद्य नाथ मोहल्ला चरपट के संयुक्त मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

इस दौरान आग में झुलस कर घायल हुए व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के लिए पहुंचाया। लीडिंग फायरमैन पवन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की संपत्ति आग से बचाई गई है।