Loading...

चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दोपहर तक 10 हजार ने नवाया शीश

SAPNA THAKUR • 30 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंच गए थे तथा यह सिलसिला दोपहर तक भी जारी रहा। बता दें कि अभी भी श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े हुए हैं तथा यह सिलसिला शाम तक भी जारी रहेगा।

आज दोपहर तक की बात करें तो इस दौरान तकरीबन 10000 श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवा चुके थे। पंजाब सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और अन्य कई राज्यों से श्रद्धालु मां के चरणों में शीश नवाने पहुंचे हैं। दर्शन पर्ची लेने के बाद ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में प्रवेश कर मां के दर्शन कर रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे तक श्रद्धालुओं की डबल लाइन पुराना बस स्टैंड चिंतपूर्णी क्रॉस कर गई।

वहीं श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। इतना ही नहीं जवान सुबह से ही अपनी ड्यूटी का बखूबी से निर्वहन कर रहे हैं तथा जेब कतरों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।