लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में एक ही दिन में रिकॉर्ड 25.47 लाख रुपये का नकद चढ़ावा

SAPNA THAKUR | 29 जनवरी 2022 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा मां के चरणों में रिकॉर्ड चढ़ावा अर्पित किया गया है। बता दें कि श्रद्धालुओं ने मां के दरबार पर एक ही दिन में रिकॉर्ड 25 लाख से भी अधिक का नकद चढ़ावा चढ़ाया है। चिंतपूर्णी मंदिर से प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों के लोगों की भी आस्था जुड़ी हुई है।

यही कारण है कि बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने पहुंचते हैं। बता दें कि बीते वीरवार को श्रद्धालुओं ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 25.47 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जिसकी गणना मंदिर न्यास ने शुक्रवार को की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे पहले करीब तीन साल पहले मंदिर न्यास को एक दिन में 22 लाख रुपये की नकदी प्राप्त हुई थी। उधर, सहायक मंदिर अधिकारी अशोक डोगरा ने बताया कि गुरुवार को श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा मां के चरणों में अर्पित किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सोना -चांदी भी अर्पित किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]