HNN/ ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन 29 जुलाई यानी कि कल से किया जाएगा तथा यह 8 अगस्त तक चलेंगे। मेले के दौरान मां चिंतपूर्णी का मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। जबकि दोपहर 12 से 12.30 बजे तक मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर बंद रहेगा।
मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत एक हजार पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्यबल की टीमें तैनात है तथा कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस का एक कमांडो दस्ता आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए गठित किये गए है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा। दर्शन पर्ची प्रदान करने के लिए श्री माई दास सदन पार्किंग, एमआरसी पार्किंग तथा शंभू बैरियर पर काउंटर लगाए जाएंगे। वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि इस बार प्रशासन द्वारा लंगरों पर किसी प्रकार की रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने जा रहे श्रावण अष्टमी मेले के लिए चिंतपूर्णी मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





