लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में चंडीगढ़ के श्रद्धालुओं ने अर्पित की साढ़े चार किलो चांदी

SAPNA THAKUR | 12 जुलाई 2022 at 10:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के प्रति श्रद्धालु गहरी आस्था रखते हैं। चिंतपूर्णी मां प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रतिवर्ष लाखों की तादाद में श्रद्धालु यहां मां के दर्शनों को पहुंचते हैं और लाखों -करोड़ों का चढ़ावा मंदिर में अर्पित करते हैं। खास तौर पर मनौती पूर्ण होने पर श्रद्धालु यहां पहुंच कर सोना-चांदी अर्पित करते हैं।

बीते रोज भी चंडीगढ़ के रहने वाले हर भगवान मित्तल यहां परिवार सहित चिंतपूर्णी मां के दर्शनों को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने साढ़े चार किलो चांदी मां के चरणों में अर्पित की, जिसमें मां की चांदी की जोत, आरती के लिए जोत, चांदी के गिलास, थाल, छोटा संदूक आदि शामिल हैं। बता दें कि यह पहला अवसर नहीं है जब किसी भक्त ने मां के चरणों में चांदी अर्पित की हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इससे पहले भी कई भक्त मां के चरणों में चांदी का छत्र सहित अन्य सामान अर्पित कर चुके हैं। 6 जुलाई को 490 ग्राम चांदी का छत्र और इससे पहले गंगानगर राजस्थान निवासी श्रद्धालु ने मां के दरबार में एक किलो 105 ग्राम चांदी का छत्र व इससे पहले हरिद्वार के एक श्रद्धालु द्वारा एक किलो चांदी का छत्र चढ़ाया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]