चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ा 31.14 लाख का चढ़ावा
HNN/ ऊना
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में नव वर्ष मेले के दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। तीनों ही दिन हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु मां के दर पर शीश नवाने पहुंचे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ना केवल मां का आशीर्वाद प्राप्त किया बल्कि उनके चरणों में दिल खोलकर नकदी सहित सोना-चांदी भी अर्पित किया है।
बता दें कि नववर्ष मेले के पहले और दूसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर पर माथा टेका। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में 31.14 लाख रूपए का चढ़ावा भी अर्पित किया। नववर्ष मेले के पहले दिन 13,49,397 और दूसरे दिन 17,64,658 रुपए का नकद चढ़ावा मंदिर न्यास के दान पात्रों को खोलने पर मिला।