लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालु दंपत्ति ने चढ़ाया चांदी का छत्र

SAPNA THAKUR | 2 जुलाई 2022 at 4:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। प्रदेश ही नहीं बल्कि दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं और माता के चरणों में लाखों-करोड़ों का चढ़ावा भी अर्पित करते हैं।

इतना ही नहीं मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु वहां नकदी सहित सोना-चांदी भी मां के चरणों में अर्पित करते हैं। शनिवार को भी चिंतपूर्णी मंदिर में हरिद्वार से श्रद्धालु दंपत्ति यहाँ पहुंचे और उन्होंने माँ को एक किलोग्राम चांदी का छत्र भेंट किया। जानकारी अनुसार श्रद्धालु दंपत्ति तोश जैन और मोनिका जैन मनोकामना पूरी होने पर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि हरिद्वार से एक दंपत्ति जोड़ा मां के दरबार पर शीश नवाने पहुंचा था। उन्होंने कहा कि दंपत्ति ने मां के चरणों में 1 किलोग्राम चांदी का छत्र अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि दंपत्ति को मां की फ़ोटो देकर सम्मानित भी किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]