लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता, दिल खोलकर चढ़ा रहे चढ़ावा

PRIYANKA THAKUR | 14 फ़रवरी 2022 at 10:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते बाहरी राज्यों से श्रद्धालु भारी संख्या में मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचे। श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने से जहां मंदिर में रौनक लौट आई है तो वहीं दुकानदारों को भी व्यापार में राहत मिली है।

बता दें कि मां के दरबार में श्रद्धालु दिल खोलकर चढ़ावा चढ़ा रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां श्रद्धालुओं द्वारा 22 लाख रुपए नकद चढ़ावा माता के चरणों में चढ़ाया गया तो वही 1 श्रद्धालुओं द्वारा माता को आल्टो कार और छोटा हाथी मंदिर न्यास को भेंट किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं रविवार को एक श्रद्धालु ने चिंतपूर्णी मंदिर में सवा 5 किलो के चांदी का छत्र मां को अर्पित किया। मंदिर में कोविड-19 नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। श्रद्धालुओं को मास्क के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]