लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी मंदिर में 20,000 श्रद्धालुओं ने टेका माथा, शक्तिपीठ में गूंजे मां के जयकारे

SAPNA THAKUR | 30 जुलाई 2022 at 10:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आगाज बीते कल हुआ। यह मेले 29 जुलाई से शुरू हो चुके है और 8 अगस्त तक चलेंगे। आज श्रावण अष्टमी मेले के दूसरे दिन जैसे ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खुले तो श्रद्धालु भारी तादाद में मां के दर्शनों को पहुंच गए। सुबह से ही शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है।

बीते रोज यानी कि श्रावण अष्टमी मेले के पहले दिन की बात करें तो इस दौरान सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रदेश ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों से भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने यहां पहुंचे थे। मां चिंतपूर्णी मंदिर में 6:00 बजे तक 20,000 श्रद्धालु माँ के दर पर शीश नवा चुके थे। श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अपनी बारी के आने का इंतजार किया और उसके बाद वह माता के दर पर नमस्तक हुए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही श्रावण अष्टमी मेले के चलते यहाँ प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए गए हैं जो कि श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से जेब कतरों पर भी पेनी नजर रखी जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]