लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चिंतपूर्णी में विभिन्न विकास कार्यों की डीसी ने की समीक्षा, समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

PRIYANKA THAKUR | 20 जुलाई 2022 at 4:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / वीरेंद्र बन्याल, ऊना

माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर व इसके आसपास के क्षेत्रों में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को संबंधित विभागीय अधिकारी तय समय सीमा में पूरा करें तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। यह निर्देश उपायुक्त ऊना एवं चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दिए।

बैठक में चिंतपूर्णी के लिए निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना, सीवरेज प्रणाली तथा फायर हाइड्रेंट स्थापित करने बारे विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि पेयजल योजना व सीवरेज प्रणाली के शेष निर्माण कार्य को अति शीघ्र पूरा करें तथा कार्य गुणवत्ता पर विशेष बल दें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग सीवरेज कार्य पूर्ण करने के पश्चात इससे संबंधित क्षेत्र को लोक निर्माण विभाग को सौंपना सुनिश्चित करे, ताकि इन सड़कों व रास्तों की मुरम्मत कर वाहनों व श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाया जा सके।उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रों के दौरान आने वाले श्रद्धालु के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]