HNN/ ऊना
प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति एसडीएम कार्यालय अंब से मिलेगी। साथ ही आवेदक को लंगर की फीस भी एसडीएम कार्यालय अंब में ही जमा करानी होगी। बता दें कि चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन इस वर्ष 29 जुलाई से 8 अगस्त 2022 तक किया जाएगा।
मंदिर चौबीसों घंटे खुला रहेगा और साफ-सफाई के लिए रात्रि 11-12 बजे तक मंदिर को एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। जबकि दोपहर 12 से 12.30 बजे तक मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर बंद रहेगा। मेले के दौरान ढोल नगाड़े, लाउडस्पीकर व चिमटा इत्यादि बजाने के अतिरिक्त प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





