HNN / ऊना
जिला ऊना के रेलवे स्टेशन अम्ब के पास चिट्टे के साथ पकड़े युवक को अदालत से जमानत मिल गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मंगलवार रात को अंदौरा रोड की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान अजय कुमार निवासी वार्ड नंबर सात को रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने रोका।
पुलिस को देख कर युवक घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास 3.26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। उधर, थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने कहा कि बुधवार को युवक को अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जमानत मिल गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





