लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चित्रकला प्रतियोगिता में जोगिंदरनगर की सिमरन प्रथम

Ankita | 27 जून 2023 at 3:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला स्तरीय कार्यक्रम में आईएएस प्रोबेशनर सचिन शर्मा ने विजेता किए सम्मानित

HNN/ मंडी

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के विरूद्ध अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन डीआरडीए हॉल के सभागार में किया गया। इससे पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअली प्रसारण किया गया। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम शिमला में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने लोगों को संबोधित किया और नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला मंडी को नशे के विरूद्ध लड़ाई में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यह सम्मान ग्रहण किया। वर्चुअली आयोजित किए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के उपरांत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएएस प्रोबेशनर सचिन शर्मा ने की।

उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय से ही हम नशे से दूर रह सकते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। हमें युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना होगा ताकि हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें। उन्होंने इस अभियान दौरान करवाई गई चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंदरनगर की सिमरन प्रथम, करसोग पाठशाला के भूपेश ने द्वितीय व सियांज की चारू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगवाई की दिव्या ठाकुर प्रथम स्थान, राजकीय माध्यमिक पाठशाला पड्डल की सुमन द्वितीय स्थान व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काओ की सृष्टि वर्मा तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने साई समिति, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि और स्वस्थ भारत सेवा संस्थान को इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]