Loading...

चुनाव डियूटी से जुड़े 1215 कर्मचारियों को करवाया गया प्रथम पूर्वाभ्यास

PRIYANKA THAKUR • 27 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत बुधवार को विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी में चुनाव डियूटी देने वाले कर्मचारियों को प्रथम दौर का चुनावी पूर्वाभ्यास करवाया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं। राजकीय महाविद्यालय अंब में आयोजित इस पूर्वाभ्यास प्रक्रिया में 615 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस क्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी डयूटी देने वाले 600 अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस चुनावी रिहर्सल कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा तथा मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।