चूड़धार यात्रा पर जा रहे पंजाब के 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत
HNN/ शिमला
चूड़धार यात्रा पर जा रहे एक पंजाब के व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार (44) पुत्र खराती लाल निवासी दौलतपुर, पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ शनिवार को चूड़धार यात्रा पर जा। इस दौरान उसे कालीबाग के समीप दिल का दौरा पड़ गया।
इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक चौपाल में दुकान चलाता था। डीएसपी सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।