Loading...

चूल्हे की आग की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

By PARUL Published: 19 Feb 2024, 2:09 PM | Updated: 19 Feb 2024, 2:12 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा की ग्राम पंचायत बाट में चूल्हे की आग की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 80 वर्षीय रामदयाल वासी कुनबग के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामदयाल अपने घर की दूसरी मंजिल में रसोइघर में चूल्हे के नजदीक बिस्तर लगाकर सोया हुआ था। इसी दौरान रामदयाल के बिस्तर में चिंगारी सुलग गई। शाम के समय जब रामदयाल के बेटे ने रसोईघर से धुंआ उठता देख ऊपर जाकर देखा तो पिता को बिस्तर पर बुरी तरह जला हुआ पाया।

उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा ले गए। जहां पर चिकित्सक ने रामदयाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।