लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन त्रिलोकपुर में इतने हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

PRIYANKA THAKUR | 4 अप्रैल 2022 at 7:04 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन माता बाला सुंदरी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। दिन तक करीब 15000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या 25 हजार के करीब पहुंच गई। नवरात्र के तीसरे दिन माता के दरबार मे लगभग 20 लाख 25 हजार 455 रूपये नकद राशि, 21 ग्राम सोना और 4348 ग्राम चाँदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।

गौरतलब है कि महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर उत्तरी भारत का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां पर जिला सहित साथ लगते हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के अलावा देश के अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। मंदिर न्यास व जिला प्रशासन की तरफ से मेले को लेकर पुख्ता तैयारियां की गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

श्रद्धालुओं की हर सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वही , मेले में संदिग्ध एवं शरारती तत्वों पर निगरानी रखने के लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, साथ ही वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]