Loading...

चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Shailesh Saini 3 Jul 2025 Edited 3 Jul Quick read

24 घंटे के भीतर माजरा पुलिस ने किया पर्दाफाश

हिमाचल नाऊ न्यूज़ पांवटा साहिब :

जिला सिरमौर की माजरा पुलिस ने चोरी की 2 बाइकों के साथ उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।पुलिस के अनुसार मोमिन खान निवासी भगवानपुर ने पुलिस थाना माजरा में अपनी बाइक के चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर न केवल मोमिन की बाइक को बरामद किया, बल्कि एक अन्य चोरी बाइक को भी रिकवर किया है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल ऋतिक निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, सादान निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश और रोहित कुमार निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।