छात्रों ने किया राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र का भ्रमण
HNN/ बिलासपुर
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल बिलासपुर के 9वीं व दसवीं कक्षा के सूचना प्राद्यौगिकी विषय के छात्रों ने उपायुक्त कार्यालय के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। यह भ्रमण उन्हे वार्षिक औद्योगिक भ्रमण के तहत करवाया गया।
इस दौरान छात्रो को ई डिस्ट्रिक मैनेजर अनुज, नेटवर्किग इंजिनियर विवेक व श्याम, प्रोग्रामर अजय ने लोकल ऐरिया नेटवर्क, नेटवर्क शेयरिंग, इंटरनेट प्रोटोकोल, वीडियो कॉन्फ्रेंस, कम्प्यूटर, स्वीच, राउटर, हब जैसे विभिन्न प्रकार के उपकरणों के बारे में जानकारियां प्रदान की।
इस भ्रमण में 46 बच्चों ने भाग लेकर सूचना प्राद्यौगिकी से संबंधित विभिन्न प्रकार का ज्ञान अर्जित किया। इस अवसर पर वोकेशनल अध्यापक मनेन्द्र सिंह ने कहा कि छात्रों का यह भ्रमण उनकी जिज्ञासाओं की प्रतिपूर्ती के लिए अत्यंत प्रभावी साबित होगा।