HNN/मंडी
जिला मंडी से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला की जंगली मशरूम की सब्जी खाने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान ग्राम पंचायत लेहथाच के प्रधान तेज सिंह की पत्नी ठाकरी देवी उम्र 27 वर्ष निवासी सराज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, ठाकरी देवी ने तीन दिन पहले जंगल से जंगली मशरूम लाकर उसकी सब्जी बनाई थी। जंगली मशरूम की सब्जी को घर के केवल एक पंचायत प्रधान के पिता को छोड़कर बाकी सभी ने खाई थी। जिसके बाद सब्जी को खाने वाले तीनों सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए बगस्याड अस्पताल में ले जाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डॉक्टर ने पंचायत प्रधान और उसकी माता को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन पंचायत प्रधान की पत्नी ठाकरी देवी की हालत अत्यधिक गंभीर बताई और उसे नेर चौक मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
नेर चौक मेडिकल अस्पताल से ठाकरी देवी को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान पंचायत प्रधान की पत्नी ठाकरी देवी की मौत हो गई।
बता दें कि पंचायत प्रधान तेज सिंह और पत्नी ठाकरी देवी की शादी को केवल 3 महीने ही हुए थे।
गीतांजलि ठाकुर डीएसपी करसोग द्वारा मामले की पुष्टि की गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





