जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव, 13 दिनों से थी लापता

By Ankita Published: 4 Jul 2023, 7:56 PM | Updated: 4 Jul 2023, 7:56 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के तहत एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। हालांकि महिला की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

बता दें बुजुर्ग महिला पिछले 13 दिनों से लापता थी। मृतका महिला की पहचान 80 वर्षीय फूला देवी निवासी चनोल गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला 20 जून से लापता थी। जिसके बाद परिजनों ने महिला कि हर जगह तलाश की परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद थक हार कर परिजनों ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया।

वहीं बीती शाम सोमवार को गांव के साथ लगते ही एक जंगल के नाले में से बहुत गंदी दुर्गंध आ रही थी इसके साथ ही वहां कुत्ते भी बहुत भौंक रहे थे। जब एक ग्रामीण वहां पहुंचा तो उसने देखा कि किसी का शव नाले में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है।

यह देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद उसने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी दिनेश कुमार ने की है।

Tags: