Loading...

जंगल में लकड़ी काटने गया था व्यक्ति, ऐसे मिली दर्दनाक मौत….

Ankita • 24 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में सुन्नी थाना के अंतर्गत पाहल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति जंगल में लकड़ी काटने गया था। इस दौरान उसकी गिर जाने से मौत हो गई है।

मृतक की पहचान इंद्र सिंह पुत्र श्रीरामशरण निवासी गांव बमोत डाकघर पाहल सुन्नी के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इंद्र सिंह जंगल में लकड़ी काटने गया था। इस दौरान वह गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद घायल को परिजन उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लेकर आए, वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर आईजीएमसी पहुंचकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।