लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जंगल में लगी आग पर काबू पा रहा था युवक, धुएं में दम घुटने से गई जान

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 10:14 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

ऊना जिले के घुघनकलां ककराणा में धुएं के कारण दम घुटने से एक युवक की मृत्यु हो गई है। हादसा उस वक्त पेश आया जब युवक जंगल में लगी आग पर काबू पा रहा था। इसी दौरान अचानक ही धुएं के कारण उसका दम घुटने लगा और उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जंगल में अचानक ही आग लग गई।

भड़कती आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीण जुट गए परंतु इसी दौरान राज कुमार पुत्र विधि चंद निवासी घुघनकलां ककराणा का आग से निकले धुएं में दम घुटने लगा। जिसके चलते वह अचेत अवस्था में नीचे गिर पड़ा। जिसके बाद ग्रामीण युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि शुक्रवार को जंगल में लगी आग को बुझाते वक्त धुएं में दम घुटने से युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बताया कि पुलिस द्वारा मामले में धारा 174 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]