Loading...

जंगल से देवदार के 11 स्लीपर बरामद, हिरासत में लिए दो आरोपी

SAPNA THAKUR • 14 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

शिमला के समरकोट में देवदार के 11 स्लीपर बरामद किए गए है जिसकी कीमत 88 हजार रुपए आंकी गई है। वही, वन विभाग ने मौके से दो नेपाली मजदूरों को पकड़ा है जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 379, 34 एवं 32, 33 के तहत केस दर्ज किया है।

वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान विभाग की टीम जब समरकोट के घ्रेमा में पहुँची तो देखा कि यहाँ देवदार के पेड़ कटे हुए थे। इतना ही नहीं मौके पर 2 मजदूर खड़ग बहादुर और विमल थापा भी मौजूद थे जो कि टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे।

परंतु वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपियों को मुस्तैदी दिखाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद विभाग की टीम ने काटे गए देवदार के 11 स्लीपर बरामद किए और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।