लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जंगल से बरामद हुआ लापता महिला का शव

SAPNA THAKUR | 8 जून 2022 at 11:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

पुलिस चौकी बिझड़ी के तहत क्याराबाग पंचायत के बघेड़ ब्राह्मणा गांव से एक महिला शनिवार शाम को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने महिला को हर जगह ढूंढने का प्रयास किया परंतु कहीं से भी कुछ सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच महिला का शव बिझड़ी के जंगल से बरामद किया गया तो समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रीतो देवी (66) पत्नी उधो राम बघेड़ ब्राह्मणा गांव की रहने वाली थी। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से परेशान रहने वाले प्रीतो देवी शनिवार शाम को अचानक ही घर से कहीं लापता हो गई। जब काफी ढूंढने के बाद भी महिला का कुछ अता पता नहीं चला तो परिजनों ने थक हार कर पुलिस चौकी बिझड़ी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बिझड़ी के जंगल में कोई महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। लिहाजा सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के परिजनों को मौके पर बुलवाया गया। परिजनों ने महिला की शिनाख्त प्रीतो देवी के रूप में की।

डीएसपी शेर सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल से एक महिला का शव बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]