Loading...

जगत सिंह नेगी जल उपभोक्ता सामूहिक भवन का करेंगे उद्घाटन

PARUL 28 Oct 2023 Updated 15 Mar 1 min read

HNN/बिलासपुर

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को बिलासपुर पहुंचे। बागवानी मंत्री एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत दयोथ पंचायत के गांव मझेड कलस्टर में जल उपभोक्ता सामूहिक भवन का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित करेंगे। किसानों, बागवानों का जो नुकसान आपदा के समय जमीन या फसलों का हुआ है, उसके लिए प्रदेश सरकार राहत राशि प्रदान करेगी।

प्रदेश के राजस्व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी शनिवार को अपने बिलासपुर दौरे पर है। मंत्री ने एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत जिला के मझेड कलस्टर में जल उपभोक्ता सामूहिक भवन का उद्घाटन किया और लोगों को समर्पित किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में जो बागवानों और किसानों का आपदा के समय नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार करेगी। जिसके लिए नियम तय कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूख ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पहले जो राहत राशि मिलती थी, उसमें वृद्धि की गई है। जैसे पहले किसी का मकान का नुकसान होता था तो उसे 1 लाख 30 हजार मिलते थे, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दिया है।

प्रदेश की सरकार किसानों और बागवानों की सरकार है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है, जिनका भी नुकसान बरसात में हुआ है उसके लिए सरकार राहत राशि समय-समय पर प्रदान कर रही है। वहीं इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर भी मौजूद रहे।