Loading...

जमटा-महीपुर रोड पर पत्थर की चपेट में आने युवक की मौत, 2 जख्मी

Ankita • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के तहत जमटा-महीपुर रोड पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई है। इसके अलावा 2 युवक जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतक की पहचान रामचन्द्र (20) पुत्र रूप सिंह निवासी गांव कमलाड तहसील ददाहू जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि जगदीप चौहान व जेसीबी चालक दीपांशु घायल है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, जमटा-महीपुर रोड पर चाकली से शमशान घाट के लिए सड़क निर्माण के कार्य हेतु जेसीबी मशीन लगाई गई है। चालक द्वारा पत्थर निकालकर सड़क किनारे रख दिए थे। इस दौरान तीनों लोग साईट पर जा रहे थे।

अचानक ही सड़क किनारे रखे पत्थर खिसककर नीचे गिर गए। जिसकी चपेट में तीनों आ गए। हादसे में रामचन्द्र की जान चली गई और दो अन्य घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।