जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मामला दर्ज
HNN/चंबा
जिला चंबा के सलूणी में जमीनी विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक महिला घायल हुई है। जिसने चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को चार लोगों ने घायल महिला के घर के साथ जमीन में जबरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
जमीनी विवाद के चलते एसडीएम ने भी इस भूमि पर निर्माण कार्य नहीं करने को लेकर आदेश जारी किए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी दूसरे पक्ष के लोग जबरन निर्माण कार्य करवा रहे थे। जब उन्हें कार्य बंद करने के लिए कहा गया तो वह बेहस करने लगे और मारपीट करने पर उतर आए। इस दौरान एक महिला घायल हो गई।
जिसके बाद महिला ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाना किहार में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर मामले के संबंध में पूछताछ करेगी।